अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुई मेयर किरन जैसल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरन जैसल ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में सहभागिता कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार शहर में लाखो श्रद्धालु रोज़ माँ गंगा में डुबकी लगाने आते हैं ऐसे में लाखो टन कूड़ा एकत्र हो जाता है, निगम के कर्मचारी दिन रात परिश्रम कर हरिद्वार को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखते हुए अपनी सेवाऐं दे रहे हैं ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश हरिद्वार से लेकर जा सकें। इस दौरान मेयर किरन जैसल ने परिषद से राज्य एवं केंद्र सरकार के सामने 74वे संशोधन को लागू करने की मांग रखा जिससे स्थानीय निकाय की शक्तियों को बढ़ाया जा सके और निगम और अन्य संसाधन भी मिल सकें। मेयर ने देश के सभी महापौर से अगामी कुंभ में हरिद्वार पधारने का निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष रेनूबाला गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान सहित देशभर से आए महापौर एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक चर्चा की गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले

नाला निर्माण को लेकर घमासान, सड़कों पर बीते क्षेत्र के लोगों ने रात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रहे गड़बड़ जाने के विरोध में शुक्रवार को उसे समय स्थानीय लोगों का गुस्सा खुद पड़ा जब रामलीला टीला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उपेक्षा के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा “वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली” का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। रैली में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही समस्याओं की जानकरी देते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए

निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण में मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण दिवस पर नगर के रामलीला टिल्ला पर नाला निर्माण को लेकर दिनभर जारी विरोध प्रदर्शन और मंत्री कपिल देव के खिलाफ प्रदर्शन के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों

मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अक्षय तृतीया घाट भूपतवाला हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर माँ गंगा में दुग्ध अभिषेक व दीप प्रज्जवलित कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अंदर जिस प्रकार से कार्य कर रहे हैं,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal