विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडी कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के जैव प्रतियोगिकी (Biotechnology) विभाग और कैंपस वनस्पति पहचान समिति द्वारा 2026 के विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 5 जून 2026 पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से, सनातन धर्म महाविद्यालय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जिसमें वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, पर्यावरण जागरूकता और हरित प्रतिज्ञा जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है “हमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी”। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, हमारे संस्थान ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित रख सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा कैसे कर सकते हैं। हमें सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, जल संरक्षण करना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में साँस ले सकें।”कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों (डॉ. अजय पाल, डॉ. अरुण रत्न, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. तनुश्री, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन कुमार सिंह, डॉ. प्रणव शर्मा, धीरज गिरधर, हर्ष कुमार, दिव्यांशी चौधरी, निगम पंवार, पूजा दीक्षित एवं आकांक्षा ने अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को ज्ञान प्रदान किया।

इस अभियान के तहत संस्था ने स्थानीय नागरिकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण संदेश दिए: अधिक पेड़ लगाएं: अपने आस-पास खाली स्थानों पर पौधे रोपें और उनकी देखभाल करें। प्लास्टिक को कहें ना: कपड़े के थैलों का उपयोग करें और सिंगल-यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। जल संरक्षण: वर्षा के जल का संचयन करें और पानी की बर्बादी रोकें।ऊर्जा की बचत: आवश्यकता न होने पर बिजली के उपकरणों को बंद रखें। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और उपस्थित छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal