पुलिस भर्ती परीक्षा: तैयारी पूर्ण आज से शुरू होगी जनपद मुजफ्फरनगर में परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनग। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में 16 परीक्षा केन्द्र बनाने के साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया है। योगी सरकार की पहल पर नकलविहीन परीक्षा एवं शांतिपूर्ण संपÖा कराने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हंै। शहर के रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की सहायता के पुलिस ने हेल्प डेस्क बनाई है, ताकि बाहर से आए अभ्यर्थी समय रहते अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सके। वहीं पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को प्रत्येक चौराहे पर तैनात किए जाने की तैयारी की गई है।
शुक्रवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा जनपद में 16 केन्द्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। दोनों पालियों में परीक्षा के लिए 14 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हंै। परीक्षा को सकुशल सम्पÖा कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर भारी पुलिस को तैनात किया जाएगा। उö परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यार्थियों की तलाशी के लिए महिला व पुरुष बल को गेट पर तैनात किया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर बाहर व भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए हंै। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर पूरी तरह निगरानी रखेगे। भारी पुलिस की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम से उत्तर पुस्तिकाओं को लाया व ले जाया जाएगा। जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर डीएम-एसएसपी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को भी चेक करेंगे। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपÖा होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सोलह परीक्षा केंद्र बनाए जाने के साथ परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हंै। सभी सोलह केंद्रों पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां एक सीओ, एक निरीक्षक व एक दरोगा की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा इस बीच कंपोजिट पुलिस कंट्रोल रूम को मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर सोलह पुलिस अधिकारी बनाए जाने के साथ ही उन्हें भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा कारणों को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल रूम में दो सीओ व चौदह निरीक्षकों को शामिल किए हैं। परीक्षा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपÖा कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान वाहर से आने वाले तमाम अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस बूथ बनाए जा रहे हंैं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने व अन्य किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal