अहिल्याबाई नारी शक्ति, न्याय और लोककल्याण की अमर प्रतीकः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय संस्कृति, सुशासन और लोककल्याण की अमिट प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रविवार को मुजफ्फरनगर में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक समिति द्वारा आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी शोरूम, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जालौर जिला अध्यक्ष संजय राठी वी प्रभात तोमर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक समिति की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल चौराहे स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पहुंचकर लोकमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आयोजित हवन कार्यक्रम में भी दोनों ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं समाज कल्याण की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के महान व्यक्तित्व, न्यायप्रिय शासन व्यवस्था और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के उत्थान एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारत की गौरवशाली संस्कृति, लोककल्याणकारी शासन और सनातन मूल्यों की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई केवल एक महान शासक ही नहीं थीं, बल्कि नारी शक्ति, करुणा, न्याय और धर्मपरायणता की अद्भुत प्रतिमूर्ति थीं। उनके शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराकर भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके योगदान को समाज में अविस्मरणीय बनाने के लिए हमने उनके स्मारक को नई पहचान दी। नगरपालिका परिषद् के द्वारा इस स्मारम पर करीब सवा करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है, ये हमारा सौभाग्य है कि इस स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से हुआ, अब पालिका सरवट रोड पर स्मारक के पास ही देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वार का निर्माण कराने जा रही है। इसका शिलान्यास जल्द ही होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि काशी से लेकर सोमनाथ तक उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना की अमिट पहचान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, धर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी भारतीय नारी शक्ति और सुशासन के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने लोकमाता के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह श्रद्धा, भक्ति और प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक समिति के अध्यक्ष डाॅ. देशबंधु तोमर ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग, राजवीर पाल, दर्शन सिंह, रोहताश पाल, सभासद अमित पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे पर मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे के अवसर पर इंजीनियर्स क्लब केन्द्रीय शाखा मुजफ्फरनगर एवं श्री राम पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृत्तीय वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई