मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश-प्रदेश के साथ मुजफ्फरनगर जनपद में योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का क्रम जारी है। रविवार को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा के निर्देश पर वार्ड नंबर 24 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उक्त बैठक में नई मंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा के निर्देश पर सुरेंद्र पुनियानी को बूथ नंबर 7 का बूथ अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथी बैठक में राजेश साहनी को शक्ति केंद्र संयोजक बनाया गया। भाजपा नेतृत्व में दोनों पदाधिकारी से पार्टी हित में कार्य करने और लोग जन सामान्य की आवाज को उठाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कराने में मदद के निर्देश दिए। क्षेत्र में भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में की गई इस नियुक्ति से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बेहतर लाभ मिलेगा। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 24 के सभासद सतीश कुकरेजा, राजीव धवन, ज्ञान प्रकाश, मंजीत अनेजा व रोशन लाल आहूजा समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






