पालिका में शामिल 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् अब फजीहतों के बाद खर्च कम कर अपनी आय पर ध्यान देने के लिए शहर के उन क्षेत्रों में टैक्स लगाने और वसूलने की तैयारी शुरू कर रही है, जो सीमा विस्तार के बाद पालिका क्षेत्र में शामिल हुए हैं। इनमें 11 गांवों में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 से टैक्स वसूलने का लक्ष्य तय करते हुए पालिका चेयरपर्सन के निर्देशों पर टैक्स विभाग नए क्षेत्रों का सर्वे कराकर भवनों पर नया नम्बर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। नक्शा बनने पर स्व:कर निर्धारण की प्रक्रिया के तहत घरेलू एवं व्यवसायिक भवनों पर टैक्स लागू होगा।
यूपी सरकार द्वारा नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का बीते वर्ष सीमा विस्तार करते हुए शहर से सटे 11 आबाद गांवों बीबीपुर, अलमासपुर, शाहबुद्दीनपुर, कूकड़ा, सरवट, सहावली, सूजडू, वहलना, मीरापुर, मन्धेडा और खांजहांपुर को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। वहीं बिलासपुर, शेरनगर, मुस्तफाबाद और मुजफ्फरनगर गैर आबाद की कुछ भूमि पालिका क्षेत्र में शामिल की थी। इसके लिए 29 सितम्बर 2022 को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी कर इन आबाद और गैर आबाद 15 गांवों के पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद शहरी क्षेत्र में 4524 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ गया था। इसके साथ ही इन गांवों में करीब 1.78 लाख लोग पालिका क्षेत्र में आकर शहरी हो गए। सीमा विस्तार के करीब दो वर्ष पूरे होने के बावजूद अभी तक इन ग्रामों की सरकारी भूमि राजस्व विभाग व तहसील प्रशासन द्वारा पालिका को हस्तांतरित नहीं की। इस सीमा विस्तार के बाद मौजूदा बोर्ड पर 11 आबाद गांवों में पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति, सड़क और नाली निर्माण, नालों की सफाई, नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर बजट खर्च कर रहा है, जबकि क्षेत्र से पालिका को आय नहीं हो रही है। इसे देखते हुए अब पालिका ने इन 11 गांव की आबादी पर गृहकर और जलकर लगाने की तैयारी की है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर टैक्स विभाग के अफसरों ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका सीमा विस्तार के दौरान शहरी क्षेत्र में शामिल 11 गांवों की आबादी को अब टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे शुरू कराया जाएगा। पहले चरण में मौहnावार व दूसरे चरण में वार्डवार नक्शा बनाने के साथ तीसरे चरण में भवन चिन्हीकरण करते हुए उनको नया नम्बर दिया जायेगा। इसके बाद स्व:कर निर्धारण प्रक्रिया को पूर्ण कराकर टैक्स निर्धारित करते हुए राजस्व वसूली का काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य में कई माह का समय लगने की संभावना है। ऐसे में पालिका प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से नए क्षेत्र के भवन स्वामियों से टैक्स वसूलने का लक्ष्य तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई