मुजफ्फरनगर। जनपद की बेसिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ पूर्व में मिली खामियों में परिवर्तन की खातिर बीएसए संदीप कुमार द्वारा शुरू की कवायद पर डीएम ने रोक लगा दी है। बेसिक शिक्षा परिषद् के विद्यालयों के औचक निरीक्षण में मिली अनेक खामियों को देखते हुए परिवर्तन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदलने के साथ सुधार की आस जताते हुए बीएसए ने पांच दिन पूर्व सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया था, जिसे डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया के गतिमान होने के चलते तत्काल रोक दिया गया है। बीएसए की बदलाव की इस कड़ी में तब नगर शिक्षा अधिकारी को चरथावल भेजे जाने के साथ शाहपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को नगर का जिम्मा सौंपा गया था। डीएम के तबादले निरस्त करने से पहले की तरह सभी अधिकारी अब पूर्व की भांति कार्य क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।
बता दें, बीएसए संदीप कुमार ने बीते पांच दिन पूर्व जनपद में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को परखने के लिए तहसीलों व ब्लॉक स्तर पर लंबे समय से तैनात रहे अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। बीएसए के तबादला आदेश से पूर्व में जहां ब्लॉक खतौली से खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल को हटाकर बघरा भेजा था। वहीं बीईओ बुढ़ाना किरण यादव को बुढ़ाना से खतौली भेजा था। सदर क्षेत्र में तैनात बीईओ ध्यानचंद को बुढ़ाना में तैनात करते हुए उन्हें शाहपुर में अतिरिक्त प्रभार भी दिया था। राकेश कुमार गौड़ को जानसठ के साथ मोरना का अतिरिक्त कार्यभार दिया था। वहीं नगर शिक्षा अधिकारी अमरवीर को नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर से ब्लॉक चरथावल में तैनात करते हुए चरथावल से हटाये खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू को पुरकाजी के साथ मुख्यालय का कार्यभार सौंपा था। वहीं शाहपुर से हटाये बीईओ संजय भारती सदर क्षेत्र के साथ ही नगर शिक्षा अधिकारी के रूप में भेजा था।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






