खतौली हाईवे पर युवक ने होटल मालिक पर चलाई गोली, हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में गुरुवार देर रात दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित एक होटल पर कार सवार कुछ युवकों का होटल मलिक के साथ उस समय विवाद हो गया। जब ईद के चलते होटल बंद था और कार सवार युवकों ने सिगरेट की मांग की थी। जिसके चलते विवाद बढ़ने पर एक कार सवार युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीधी गोली चला दी जो होटल मालिक के पैर में जा लगी। जिसके बाद हमलावर जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होटल के मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होटल मालिक को गोली मारी वह एक नेशनल शूटर है और कई मेडल भी जीत चुका है।
दरसअल खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर गौतम बुद्ध नगर निवासी एक थार और ब्रेजा कार सवार कुछ युवको का पंचगंगा होटल के मालिक से उस समय विवाद हो गया जब ईद के चलते होटल बंद था और कार सवार युवको ने होटल मालिक से तकरीबन रात 3:00 बजे सिगरेट की मांग की थी। जिस पर होटल मालिक ने जब होटल बंद होने की बात कही तो विवाद खड़ा हो गया जिसके चलते कार सवार विक्रांत नाम के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीधी गोली चला दी जो होटल मालिक नदीम के पैर में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद कार सवार हमलावर जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होटल मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है की गोली चलाने वाला युवक विक्रांत जहां एक नेशनल शूटर है और कई मेडल भी जीत चुका है तो वहीं घटना के बाद पुलिस ने गाड़ियों को ट्रेस करते हुए सभी चारो अभियुक्त विक्रांत, गिरीश छोकर, उमेश कुमार और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने एक थार और ब्रेजा कार, एक लाइसेंसी पिस्टल,10 कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1 लाख 20 हज़ार रुपये की नगदी भी बरामद किए गए है।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal