जनपद में भारत बंद के आह्वान का नहीं दिखा कहीं असर, खुले रहे बाजार

Share :

मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति व जन जाति के तय आरक्षण में फिर से छेड़छाड़ करने के मामले में भारत बंद के आह्वान के तहत बुधवार को जनपद अलर्ट मोड़ पर रहा। इस बीच जनपदभर के साथ नगर मुख्यालय पर सुबह से आसपा, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, अखिल भारतीय चमार महासंघ समेत अनुसूचित जाति व जन जाति से जुड़े कई संगठनों ने कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में घेराव करते हुए धरना दिया और दलितों का निर्धारित कोटा काटने को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदर्शित करते हुए इसे वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। भारत बंद के आह्वान का जिले में कोई खास असर नजर नहीं आया, लेकिन दलित संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति की क्रीमिलेयर को आरक्षण से बाहर करने और इस वर्ग के लिए तय हुए आरक्षण कोटे में कोटा निर्धारित करने के फैसले को निष्प्रभावी करने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के चलते बुधवार को जिले में भारी हंगामा रहा। आरक्षण के मुद्दे पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में भारी आक्रोश नजर आया। भीम आर्मी, आसपा, अम्बेडकर युवा मंच, बहुजन एकता संघर्ष समिति और चमार महासंघ सहित अन्य दलित वर्गीय संगठनों के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुुंच अलग अलग प्रदर्शन करते हुए कोर्ट के फैसले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और इसे वापस लेने की मांग की।
बुधवार को सवेरे से ही भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के जरिए सुबह से कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए वहां धरना दिया। बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। जिलेभर में भारत बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। शहर में अधिकांश बाजारों में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर लोगों का आवागमन जारी रहा। रोडवेज से लेकर प्राइवेट बसें पूर्व की भांति दौड़ती रहीं। राहगीरों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड़ पर रहा। वहीं सीओ सिटी व्योम बिन्दल सिविल लाइन प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के साथ पुलिस बल व फायर ब्रिगेड लेकर महावीर चौक पर तैनात रहे। इस प्रदर्शन के दौरान एससी वर्ग की क्रीमीलेयर को आरक्षण के दायरे से बाहर करने और कोटा काटने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद एससी-एसटी संगठनों ने नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जगदीश पाल, कपिल, जयंत गौतम, संजीव जौला, मोनीश अहमद, जोनी, अमित गौतम, राधेश पप्पू, सुरेंद्र पाल सिंह एड, सन्तराम गौतम, ब्रह्मपाल, बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई