नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में होगा कुंभ मेले का दिव्य और भव्य आयोजन-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेलों को दिव्य और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए अखाड़ा परिषद निरंतर सक्रिय है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक कर 2028 में होने वाले उज्जैन महाकुंभ मेले के लिए अखाड़ों और संतों को अधिक से अधिक से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। इसके अलावा 2027 में होने वाले नासिक महाकुंभ मेले के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से वार्ताओं का क्रम भी लगातार जारी है। नासिक कुंभ मेले में अखाड़ों को सुविधा और सहायता के अखाड़ा परिषद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री देवंेंद्र फड़नवीस ने सहमति जताते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुुरी महाराज ने बताया कि अगले वर्ष 2027 में हरिद्वार में भी कुंभ मेले का आयोजन होना है। हरिद्वार देश की प्रमुख धर्मनगरी है। हरिद्वार में कुंभ मेले के भव्य आयोजन से सनातन संस्कृति को लेकर पूरे विश्व में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ के संबंध में चर्चा को लेकर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी व अन्य संतों के साथ शीघ्र ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता करेंगे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal