रोशनाबाद में गंदगी से बेहाल ग्रामीण, ग्राम प्रधान पर उपेक्षा के आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। त्योहारों के मद्देनज़र जहां एक ओर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं हरिद्वार जनपद की ग्राम पंचायत सलेमपुर के अंतर्गत आने वाले रोशनाबाद गांव की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। गांव में जगह-जगह फैली गंदगी, कूड़े के ढेर और बदहाल नालियां ग्रामीणों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत प्रशासन पर गंभीर उपेक्षा के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रोशनाबाद गांव प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके गांव की मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव की सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सलेमपुर पप्पू पाटिल तथा उनके प्रतिनिधि गांव की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए घर-घर पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की ओर पलटकर भी नहीं देखते। गांव में सफाई कर्मी नियमित रूप से आते हैं या नहीं, कूड़ा उठाया जाता है या नहीं, इसकी कोई निगरानी नहीं की जा रही।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकांश समय फोन तक नहीं उठाया जाता। यदि कभी फोन उठ भी जाए तो केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी बनी हुई है।
गांव के मुख्य रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी के बीच से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें इसी गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते योजनाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाकर गंदगी से निजात दिलाई जाए।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई