मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी ईद पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जोनल एवं सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकारियों एवं पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। साथ ही पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक डिप्लॉयमेंट किया गया है जिससे असुविधा न हो।
“जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 04 पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 21 थाना प्रभारी, 23 निरीक्षक, 391 उप निरीक्षक, 242 मुख्य आरक्षी, 1242 आरक्षी, होमगार्ड व पीआरडी जवानों के साथ-साथ 02 प्लाटून पीएसी को विभिन्न क्षेत्रों में नियोजित किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन जनपदवासियों से अपील करता है कि सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






