हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में म्युनिसिपल बायलॉज नगर पालिका उपविध 1916 एवं मर्यादाओं के विपरीत मांसाहार की होम डिलीवरी तथा नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि चिंता का विषय है विभिन्न ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियां जोमैटो, स्विग्गी, रैपीडो होम डिलीवरी के माध्यम से धर्मनगरी हरिद्वार में मांसाहारी खाद्य पदार्थो की सप्लाई कर रही है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल बायलॉज का पालन सुनिश्चित करते हुए मांसाहारी पदार्थो की होम डिलीवरी पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जाए। नशीले पदार्थो की बिक्री पर भी रोक लगायी जाए। प्रमुख धर्मनगरी हरिद्वार करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। लेकिन जिस प्रकार नशे की हालत में धार्मिक स्थलों, गंगा घाटों पर धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत आचरण किया जा रहा है। उससे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंच रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए कठोर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो की बिक्री पर पूरी तरह लगायी जाए।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक






