हरिद्वार (हरिद्वार)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी पर कार्यवाही करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी के नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई संतोष सेमवाल सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल अनिल रावत व राजवीर सिंह के साथ चंडीघाट के पास नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो चालक सीट के बगल में रखे कट्टे में गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर पुलिस ने चालक मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मौहल्ला खगगू सराय लदनियो वाली मस्जिद के पास कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






