कांग्रेस अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं ने दी प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथी पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू दूरदर्शी और सर्वधर्म को मानने वाले नेता थे। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी और उद्योगों, बांध और बिजली परियोजनाओं की स्थापना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और रवीश भटीजा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के बाद भारत को गरीबी, अशिक्षा और भुखमरी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान और तकनीक को प्राथमिकता देते हुए देश में इसरो, भेल जैसे बड़े सार्वजनिक संस्थान स्थापित किये तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन चलाकर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हुए विश्व को नई दिशा प्रदान की और वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई, जिससे भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा। यूथ कांग्रेस के महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर और युवा नेता समर्थ अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू विविधता में एकता और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे। जिसके चलते देश में विभिन्न धर्म, जाति और संस्कृति के लोग बिना किसी डर के समान अधिकारों के साथ रह सके। उन्होंने भारत में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पप्पू राम, जावेद आलम, जवाहर चावला, दिनेशचंद गुप्ता, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, आकाश कटारिया, गुलशन कुमार, कमल, शिवम वाल्मीकि, राजबीर, नौशाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal