हरिद्वार में एनडीआरएफ ने छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) की 15वीं वाहिनी द्वारा पीएम श्री गर्ल्स इंटर कालेज ज्वालापुर में विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम कमांडर इंस्पेक्टर त्रेपन सिंह के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को आपदा संबंधी जोखिमों, प्राकृतिक आपदाओं एवं जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूक करते हुए आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी प्रदान की गयी एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। एनडीआरएफ टीम द्वारा सीपीआर, एफबीएओ एवं बीएलएस जैसी जीवन रक्षक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त रक्तस्राव नियंत्रण तकनीक, अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन मूव्स, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइसेस तथा भूकंप के दौरान सुरक्षित निकासी एवं बचाव उपायों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में आई.गोट ऐप के माध्यम से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में डिजिटल ज्ञानवर्धन एवं स्वयं को प्रशिक्षित करने संबंधी जानकारी साझा करते हुए छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से आपदा जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता अभियान विद्यालय के 22 शिक्षक एवं 1560 छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal