मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम का मंदिर परिसर में आगमन हुआ, जिनका श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा जी सहित भरतिया कॉलोनी के नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






