मंदिर व्यवस्था एवं सनातन धर्म की धार्मिक गतिविधियों में सुधार होना चाहिए-अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान द्वारा मंदिर व्यवस्था, सनातन धर्म की धार्मिक गतिविधियों की मर्यादा तथा समाज में धार्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंदिरों के महंतों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित किए गए हैं। इन पत्रों के माध्यम से उन्होंने मंदिरों में धर्मग्रंथों की उपलब्धता, श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक ज्ञान की व्यवस्था, तथा नियमित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। साथ ही प्रत्येक माह एक निश्चित दिवस निर्धारित कर सामूहिक पूजा, धर्मग्रंथ पाठ एवं प्रवचन आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया है।
इसके अतिरिक्त मंदिरों में शिक्षित एवं प्रशिक्षित पंडितों/पुजारियों की नियुक्ति, उनके लिए न्यूनतम योग्यता एवं प्रशिक्षण अनिवार्य करने तथा पंजीकरण एवं प्रमाणन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे धार्मिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके। श्री बालियान ने मंदिर परिसरों में बच्चों के लिए “हिंदू हेरिटेज समर कैंप” एवं संस्कृति शिक्षण कक्षाओं के आयोजन का सुझाव भी दिया है, जिससे नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जीवन से जोड़ा जा सके। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप के अमर्यादित चित्रण तथा फिल्मी शैली में धार्मिक प्रस्तुतियों पर नियंत्रण हेतु शासन से विधिसम्मत दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है, ताकि धार्मिक आस्था एवं मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का भी सुझाव दिया गया है, जिससे यातायात सुगम हो एवं दर्शनार्थियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि समाज के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र हैं। अतः इनकी व्यवस्था को सुदृढ़ कर समाज को संस्कारित एवं जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित महंतगण एवं शासन इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal