10 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में प्रथम श्रेणी में कक्षा 10 उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य तरुण कुमार शर्मा ने प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण होने वाले 11 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सैनी ने किया। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा ने विद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए सत्र 2010-11 के विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम कुमार का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ। अति विशिष्ट अतिथि तरुण कुमार ने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में बड़ा बनना है तो बड़ों का सम्मान करें। परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग करें। केवल शैक्षिक प्रयोग के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2022 में इस विद्यालय गोद लिया था। आज विद्यालय की प्रगति की गति देखकर उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सैनी, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार गौड़, राजेंद्र सिंह, कु.तरुणा धीमान, जावेद आलम, पीटीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंजीत सिंह सहित अभिभावक व ग्रामीण शामिल रहे। प्रधानाचार्य किशोरी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal