हरिद्वार तो मरते दम तक नहीं छोड़ूंगा: हरीश रावत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि हरिद्वार में उनकी आत्मा बसती है, इसलिए हरिद्वार को वह कभी नहीं छोड़ने वाले। परिवारवाद के आरोपों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके बच्चे अपनी काबिलियत के बल पर राजनीति में अपनी जगह बना रहे हैं। एक विशेष भेंटवार्ता में स्वयं को ‘हरिद्वारी लाल’, ‘हरिद्वार का प्रेमी’ कहे जाने के विरोधियों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने उन्हें अपार प्रेम दिया है, जिसके लिए वह हरिद्वार के शुक्रगुजार हैं। जो उन्हें हरिद्वारी लाल कहते हैं इसमें उनके अपने स्वार्थ हैं, उनके कह देने भर से वह हरिद्वार नहीं छोड़ने वाले। हरिद्वार उनके दिल में बसता है और हरिद्वार में उनकी आत्मा। इसलिए हरिद्वार को वह मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे।
परिवारवाद के आरोपों को नकारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बच्चों से कह रखा रखा है कि वह राजनीति के लिए वह क्षेत्र चुनें जहां पार्टी के पास दूसरे विकल्प न हों। रावत ने कहा हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस कभी नहीं जीती, अनुपमा ने यहां खुद अपनी जगह बनाई। वीरेंद्र ने पहले ही प्रयास में पार्टी के लिए सम्मानजनक प्रदर्शन किया। ये उनकी अपनी काबिलियत है। कुछ समर्थकों द्वारा साथ छोड़ने के सवाल पर रावत ने कहा कि वह वो लोग थे जो अपने निजी एजेंडे के लिए उनके साथ थे, उन्होंने उनको बहुत कुछ दिया लेकिन जब ओर महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं हुई तो वह साथ छोड़ गए, उन्हें समर्थक नहीं कहा जा सकता।
रावत ने अपने नेतृत्व में लड़े गए चुनावों में पार्टी की हार को उत्तराखंडियत की हार बताया। उन्होंने कहा कि समग्र उत्तराखंड के विकास का जो उनका माडल था वह उसे जनता को समझा नहीं पाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए काम करने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें बहुत कम वक्त मिला। राजनीति से संन्यास के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि जबतक उनकी पार्टी के लिए,प्रदेश की जनता के लिए उनकी उपयोगिता है वह सक्रिय बने रहेंगे। उन्होंने कहा राज्य का गठन जिन आकांक्षाओं के साथ हुआ था वह पूरी नहीं हुई। राज्य के पास आज भी विकास का अपना कोई माडल नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था पच्चीस साल बाद भी राज्य आधारित न होकर केंद्र पर निर्भर है। पलायन से आज भी राज्य खोखला हो रहा है।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal