गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को दोपहर के समय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मीनाक्षी चौक पर एकत्रित हो कर वहां से जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ‘गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो’ के गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी काफी देर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं से वार्ता की और उनका राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन स्वीकार किया।
इस दौरान अब्दुल्ला आरिफ ने ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ तो ये लोग गाय के नाम पर वोट मांगकर सत्ता में आते हैं, लेकिन दूसरी तरफ धरातल पर गायों की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग जल्द पूरी नहीं की, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की पोल खोलेंगे और पूरे प्रदेश में एक बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोबीन राजपूत, जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी, नगर अध्यक्ष फैसल कुरेशी, डॉ. अरशद राजपूत, अमिर सैफी, हातिम जफर महमूद, नरेश भारती, मुकुल शर्मा, हरदीप सिंह और अनस मलिक सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal