यूथ कांग्रेस ने पत्रकार हेम भट्ट की रिहाई को मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी के संयोजन में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर पत्रकार हेम भट्ट पर हुई पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल रिहा करने की मांग की है। अंकुर सैनी ने कहा कि सवाल पूछना, सरकार की उपब्धियों के साथ सरकार की गलत नीतियों को छापना पत्रकार का काम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हेम भट्ट पर पुलिस ने जल्दबाजी में कार्यवाही करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने का भी मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर हेम भट्ट को न्याय दिया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश मे पत्रकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पत्रकारों पर नियमों के दायरे में रहकर कार्यवाही की जाए। महासचिव उत्कर्ष वालिया, आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आईटी सेल उदित विद्याकुल एवं नितिन तेश्वर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पूछने पर पत्रकार पर कार्रवाई गलत है। युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जगदीप असवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, यशवंत सैनी, लक्की महाजन, मानु वालिया, गौतम मौर्य, हेमंत चंचल, दीपक कोरी, आशु श्रीवास्तव, मणिकांत खन्ना, ऋषि, हरद्वारी लाल, शुभम विरमानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रैस क्लब पदाधिकारियों को पत्र देकर पत्रकार हेम भट्ट की रिहाई के लिए आवाज उठाने की मांग की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal