अंतिम सोमवार में शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर बांधा रक्षा सूत्र

Share :

मुजफ्फरनग। सोमवार को श्रावण माह के अंतिम सोमवार के साथ माह की समाप्ति के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व देश-प्रदेश के साथ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सवेरे नहा धोकर लोगों ने मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का पूजन करते हुए जलाभिषेक कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। शिव मंदिरों में भगवान शिव शंकर का पंचामृत अभिषेक करते हुए महिलाओं ने रक्षा सूत्र भी बांधा। रक्षाबंधन के साथ शुभ संयोग ने मंदिरों में रौनक बढ़ाए रखी।
श्रावण के अंतिम सोमवार पर भक्तों की भीड़ प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ी। इस बार सुखद संयोग यह रहा कि सावन की शुरूआत भी सोमवार से हुई थी और माह का समापन सोमवार को हुआ। जनपद के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर सोमवार को भोर से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके अलावा श्रावण माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने और पूजन के लिए शिवालयों एवं मंदिरों में भक्तों की यह लम्बी कतारें देर तक देखने को मिलीं। शहर के शिवालयों के साथ ही गांव देहात के मंदिरों में भी सुबह सवेरे लोगों ने भगवान शिव का पूजन और अभिषेक शुरू कर दिया था। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए लोग तैयार हो गये।
सावन की पूर्णिमा इस वर्ष सोमवार के दिन आई है। इसी पूर्णिमा को धार्मिक संयोग के चलते सावन का आखिरी सोमवार भी आया। शिव मंदिरों में सावन का अंतिम सोमवार को मंदिरों का रूख किया और भगवान भोलेनाथ का पूजन करते हुए भगवान शिव को महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा गया। साथ ही शाम को महाआरती से पूर्व कई मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का राखियों से श्रृंगार किया गया। सावन के आखिरी सोमवार को होने वाली महाआरती में भी शिव चौक पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इसके साथ ही शहर और गांव देहात के शिवालयों में भी सवेरे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने सवेरे सवेरे सावन के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष को जल चढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal