मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी, जो भारतीय इतिहास के महान योद्धा, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक रहे हैं। सम्पूर्ण देशवासियों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जनपद के नागरिकों में भी उनके प्रति अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान की भावना है। शनिवार को इस मुद्दे को लेकर ठाकुर समाज के लोगों ने बैठक करते हुए शासन प्रशासन से मुजफ्फरनगर शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम “महाराणा प्रताप चौराहा” रखे जाने की मांग की। इसके साथी समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से वहां महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित कर नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाए जाने की आवाज उठाई। उन्होंने दावा किया कि यह कार्य न केवल युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की प्रेरणा देगा, बल्कि शहर की पहचान एवं गौरव को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष चौहान, अमित पुंडीर, अनिरुद्ध सिंह, दिवाकर सोलंकी, दिव्यप्रताप सोलंकी, भूपेंद्र सिंह अभिषेक पुंडीर, अमित पुंडीर, मोहित सोलंकी, शिवकुमार सोलंकी, तहेन्द्र राणा, विशाल पुंडीर, शक्ति सिंह, हर्षित पुंडीर, अमन राणा, अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






