रोटरी कल्ब मिडटाऊन के सहयोग से शौचालयों के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वामी कल्याणदेव इन्टर कालेज मोरना में शनिवार को रोटरी कल्ब मिडटाऊन मुजफ्फरनगर के सहयोग से शौचालयो के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर रोटरी कल्ब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर नितिन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि भीमसेन कंसल के अलावा राजकुमार गुप्ता, मोहन लाल मित्तल, सुनील अग्रवाल, विनय सिंघल, नरेश शर्मा, सचिन सिंगल, अभिषेक कुच्छल, प्रगति कुमार, शैलेन्द्र शर्मा,ओमत मित्तल एवं कार्यक्रम संयोजक शशांक जैन, निशांक जैन, शशांक सिंघल, सुशोभ बिन्दल (अध्यक्ष) गौरव गोयल (सचिव) दीपक सिंघल (कोषाध्यक्ष) एवं विद्यालय के प्रबन्धक डॉ० अकबर शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरू शर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लोकार्पण के पश्चात् रोटरी कल्ब के पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचाव हेतु ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान विनय सिंघल, स्नेहलता मिश्रा और इंद्राणी शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

नगर आयुक्त ने किया अपर रोड़, ब्रह्मपुरी व हरकी पैडी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नगर निगम टीम के साथ अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त

धर्म और अध्यात्म की चेतना से ही जीवन बेहतर हो सकता है-कुमार विश्वास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगंगा सभा के संयोजन में हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन प्रख्यात कवि और कथावाचक कुमार विश्वास, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि भी कथा में शामिल हुए और व्यास गद्दी का पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। कुमार विश्वास ने कथा आयोजन के लिए श्रीगंगा सभा

विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ रोड स्थित फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में मंत्री कपिल देव ने नगर की विद्युत व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता पवन गुप्ता, मनोज यादव सहित अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार

हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक में एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शील इंस्टिट्यूट, रानीपुर शाखा में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक शामिल हुए और कोचिंग संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने

भीषण गर्मी में छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, बदहाल व्यवस्थाओं पर छात्रों में आक्रोश

हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी द्वारा पहले ही सभी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित

बीएचईएल हरिद्वार में अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से बीएचईएल हरिद्वार में 5 दिवसीय “संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार प्रभाग के लगभग 25 कर्मचारियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों की भाषाई दक्षता को बढ़ाना तथा उन्हें प्रभावी एवं सटीक अनुवाद तकनीकों से परिचित कराना था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal