श्री शिव महापुराण में सती चरित्र और शिव पार्वती विवाह क्या हुआ गुणगान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड पर लक्ष्मण विहार में स्थित दुर्गा मंदिर में चल रही शिव महा पुराण कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने सती चरित्र व शिव पार्वती विवाह को बड़े ही मार्मिक भाव से व्याख्यान कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूज्य श्री ने कहा कि सती ने भगवान राम की परीक्षा लिया जिस कारण शिव जी ने मन ही सती का परित्याग कर दिया। महाराज श्री ने कहा कि पति पत्नी को एक दूसरे पर अनायास संशय नहीं करना चाहिए अन्यथा दांपत्य जीवन में क्लेश उत्पन्न हो जाता है जो दुख का कारण बन जाता है। हालांकि सती जी पिता दक्ष के यज्ञ में अपनी आहुति योग अग्नि में दे दी थी।

अंत समय में भगवान शिव का स्मरण करते हुए भगवान नारायण से अगले जन्म में शिव को पति के रूप में मांगा था तो अगले जन्म में सती हिमाचल के यहां पार्वती के रूप में अवतरित हुई और शिव जी के साथ विवाह हुआ और दांपत्य जीवन में सुख ही सुख प्राप्त हुआ। महाराज जी ने शिव विवाह का वर्णन बड़े ही सुंदर भाव से किया सभी भक्त नाचने झूमने पर मजबूर हो गए इस अवसर पर कथा में मुख्य यजमान की भूमिका में सचिन सिंघल शालू सिंघल ने व्यास पीठ का पूजन किया। इस दौरान राकेश अग्रवाल, आशु गोयल, मनीष गोयल, नवीन गर्ग, मनीष सिंघल, एन के बंसल, हरि मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय कर्णवाल, राकेश अग्रवाल सीमेंट वाले, नरेश गोयल, अचिंत बंसल, चरण सिंह पुंडीर, सचिन शर्मा राजेंद्र मिश्र,संतोष मित्तल रेनू गोयल,सविता, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में भक्त जनों ने पुण्य अर्जित किया।

नगर आयुक्त ने किया अपर रोड़, ब्रह्मपुरी व हरकी पैडी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नगर निगम टीम के साथ अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त

धर्म और अध्यात्म की चेतना से ही जीवन बेहतर हो सकता है-कुमार विश्वास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगंगा सभा के संयोजन में हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन प्रख्यात कवि और कथावाचक कुमार विश्वास, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि भी कथा में शामिल हुए और व्यास गद्दी का पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। कुमार विश्वास ने कथा आयोजन के लिए श्रीगंगा सभा

विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ रोड स्थित फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में मंत्री कपिल देव ने नगर की विद्युत व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता पवन गुप्ता, मनोज यादव सहित अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार

हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक में एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शील इंस्टिट्यूट, रानीपुर शाखा में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक शामिल हुए और कोचिंग संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने

भीषण गर्मी में छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, बदहाल व्यवस्थाओं पर छात्रों में आक्रोश

हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी द्वारा पहले ही सभी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित

बीएचईएल हरिद्वार में अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से बीएचईएल हरिद्वार में 5 दिवसीय “संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार प्रभाग के लगभग 25 कर्मचारियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों की भाषाई दक्षता को बढ़ाना तथा उन्हें प्रभावी एवं सटीक अनुवाद तकनीकों से परिचित कराना था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal