देश व राज्य के विकास में स्व. खंडूरी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्र पुरी महाराज, निरंजन पीठीधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा. कैलाशानंद गिरी महाराज, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) स्व.बीसी खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर चादर व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संतों ने बीसी खंडूरी के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी ने पहले सेना और उसके बाद राजनीति के माध्यम से देश सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। कंेंद्रीय सड़क परिहवन मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद रहते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी ने पहले सेना और उसके बाद राजनीति के माध्यम से देश सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। कंेंद्रीय सड़क परिहवन मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद रहते हुए देश और राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी राजनेता थे। सेना से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में अपनी कार्यशैली और सादगी से उन्होंने लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उनके विचार और कृतित्व हमेशा सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि सख्त प्रशासक के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी का उत्तराखंड की राजनीति में विशेष स्थान रहा है। सभी की स्मृतियों में वे सदैव जीवंत रहेंगे। स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी, स्वामी हरिचेतनानंद, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत बलवंत सिंह, स्वामी शिवम महंत, आईडी शास्त्री, मधुर शर्मा आदि ने भी स्व.बीसी खंडूरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई