मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा–नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खालापार पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी में शामिल एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल भी बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, 19 मई को थाना खालापार क्षेत्र में गहरा बाग मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक हुंडई एक्सटर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे दो गत्ते के कार्टूनों से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में कार सवार अश्वनी शर्मा और विनोद कुमार ने स्वीकार किया कि बरामद कैप्सूल “स्पासमोर” कंपनी के प्रतिबंधित नशीले पदार्थ हैं, जिनका अवैध रूप से नशे के तौर पर उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अश्वनी शर्मा पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। आगे की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुजडू गांव के पास स्थित एक खंडहरनुमा गोदाम पर छापा मारा, जहां से 52 अतिरिक्त कार्टून नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। मौके से एक अन्य आरोपी यशपाल ग्रोवर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह फर्जी फर्मों के माध्यम से गोरखपुर से ट्रांसपोर्ट के जरिए प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाकर उनकी अवैध बिक्री कर रहा था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आरोपी इस अवैध कारोबार से अब तक 4 से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है और इसके अन्य लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस की उक्त कार्रवाई से जनपद में अवैध रूप से नशीली दावों का कारोबार करने वाले कारोबारी में हड़कंप मच गया है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






