मंगल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री दुर्गा मन्दिर लक्ष्मण बिहार मुजफ्फरनगर में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा इस बार पुरुषोत्तम मास में बड़े ही दिव्यता व भव्यता के साथ आयोजित हुई। इस बार कथा से पूर्व नगर के प्रतिष्ठित कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज के सानिध्य में बड़ी ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व पुरुष वर्ग शिव महापुराण की पोथी सिर पर रखकर नंगे पांव नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण व आरती कर सभी ने स्वागत किया और सभी श्रद्धालुओं को जलपान लोगों ने अपने अपने द्वार पर कराया।

इस अवसर पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिव महापुराण अपने आप में एक अलौकिक ग्रंथ है जो श्रद्धालु श्रद्धा के साथ इस कथा को श्रवण करते है उनकी सारी व्यथा भोलेनाथ समाप्त कर देते है इस अधिक मास में कथा श्रवण भगवत स्मरण दान पुण्य करने से हमे अनन्त गुना फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर राकेश जैन, सचिन सिंघल, मनीष सिंघल, हरि मोहन शर्मा, संजय कर्णवाल, एनके बंसल, अचिंत बंसल, सत्यप्रकाश गोयल, दयाशंकर तिवारी, शालू सिंघल, उमा बंसल, गायत्री वर्मा, संजना वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal