हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह अपने आवास से प्राधिकरण कार्यालय करीब 13 किलोमीटर साइकिल चला कर पहुंचे। पीएम मोदी ने हाल ही में ईंधन की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करने की अपील की थी। जिसका असर देखने को मिल रहा है। पीएम की अपील पर अमल करते हुए एचआरडीए सचिव ने पहल की और सुबह साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे। ऑफिस स्टाफ और लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की। मनीष सिंह ने कहा पीएम मोदी और उत्तराखंड सीएम धामी की अपील के बाद उन्होंने साइकिल से ऑफिस आने का फैसला किया। उन्होंने लोगों से ईंधन संरक्षण के लिए प्रयास करने की अपील भी की।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार






