ग्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रभारी सुरभि द्विवेदी और सह प्रभारी हरनीत कौर बरार उपस्थित रहे। बैठक में युवा कांग्रेस के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का निर्णय लिया।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और नीट जैसे पेपर लीक जैसी समस्याओं से आज का युवा वर्ग परेशान है, ऐसे में युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी।

प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि युवा कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और आमजन के बीच सक्रिय रहने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और तेलूराम प्रधान ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, उन्होंने कहा कि जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है। बैठक में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, संजय सैनी, प्रदेश महासचिव एड0 फुरकान अली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, आर्यनगर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि, पूर्व पार्षद सोहेल कुरैशी, राहुल सैनी विधानसभा अध्यक्ष लक्सर, तौफीक अनवर, अरबाज अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रवीश भटीजा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अरविंद गुर्जर, अक्षय सैनी, अजय मुखिया, अनिल भास्कर, विनोद कुमार, समीर अंसारी, राहुल चौधरी, अकरम गुज्जर, नौमान प्रधान, अब्दुल रहमान,एजाज अली,शहजाद, हर्ष चौहान, अंकित चौहान आदि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई