मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को सदर बाजार स्थित डॉ. पंकज बोहरा हार्ट केयर सेंटर पर विशेष हृदय जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने फीता काटकर किया। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज बोहरा, एमडी (जनरल मेडिसिन), डीएम (कार्डियोलॉजी), एमआरसीपीआई, एफएससीएआई द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. पंकज बोहरा ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, नियमित व्यायाम करने, तनाव मुक्त रहने तथा ब्लड प्रेशर एवं शुगर नियंत्रित रखने की अपील की। शिविर में ओपीडी एवं शुगर जांच नि:शुल्क की गई, जबकि ईसीजी सहित अन्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार






