मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्रांतिसेना द्वारा चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज एक बार फिर 20 से अधिक युवाओं ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की, पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रभारी आनंद प्रकाश गोयल, द्वारा संगठन से जुड़ने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर उन्हें क्रांतिसेना की सदस्यता दी गई इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने गांव बामन खेड़ी निवासी ठाकुर विकास सिंह को क्रांतिसेना की युवा इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है 10 दिनों के भीतर 50 से अधिक युवाओं ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर स्वयं अपनी इच्छा से संगठन की सदस्यता ग्रहण करना साबित करता है कि क्रांतिसेना की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ रही है उन्होंने कहा कि क्रांतिसेना की विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है ना दबाव न झुकाव, संगठन पूरी मजबूती के साथ हिंदुत्व के मुद्दों के साथ-साथ जनहित से जुड़े महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी बिना लागलपेट के कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि जहां तथाकथित हिंदूवादी संगठनों के लोग आज गौ हत्या गोतस्करी जैसे मामलों में भी गूंगे बहरे बनकर केवल सरकार का महिमा मंडल करने में लगे हैं वहीं क्रांतिसेना इन मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं और यही कारण है कि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग ओर युवा वर्ग क्रांतिसेना के झंडे के तले एकत्र होकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है, आज क्रांतिसेना की सदस्य्ता लेने वालो में ठाकुर विकास सिंह, एडवोकेट आवतोष शर्मा, निशांत कुमार, शिवा सोलंकी, प्रणव कुमार, कपिल कुमार, योगेश, विकास कुमार, सुनील शर्मा, सुभाषचंद, सुमित कुमार, योगेंद्र त्यागी, दीपचंद, ओमवीर, गौरव सिंह, जुगल किशोर, दाताराम, अमित कुमार, प्रधुमन सिंह, दीपक कुमार, प्रशांत प्रजापति, सहित 20 से अधिक युवाओं ने संघठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा संजीव वर्मा महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान उज्ज्वल पंडित पुष्पेंद्र शर्मा नितिन राणा योगेश कुमार अग्रवाल राजेंद्र तायल सुरेश प्रजापति, शैलेंद्र विश्वकर्मा सुनील प्रजापति, सोनू कश्यप अमित शर्मा बॉबी शाहिद अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






