रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर ने किया यातायात पुलिस जवानों का सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण, संस्कृति एवं गैलेक्सी के संयुक्त तत्वावधान में महावीर चौक चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों के सम्मान में छाता वितरण सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी एवं वर्षा के बीच निरंतर जनसेवा में तत्पर यातायात पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं सहयोग व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए नितिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोटरी सदैव मानवता, सेवा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने तीनों क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने रोटरी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों का सहयोग पुलिस कर्मियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाता है।
कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर नियम शर्मा एवं रविन्द्र सिंह, कोऑर्डिनेटर अनिल सोबती तथा प्रोटोकॉल अधिकारी सुनील अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।रोटरी क्लब समर्पण से अध्यक्ष विकास भार्गव, सचिव अंशुल मित्तल, कोषाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, आदित्य जैन, प्रवीण गुप्ता, अनिमेष जिंदल, मनोज मोदी, गुलशन सचदेवा एवं क्लब के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब संस्कृति के अध्यक्ष संजीव कुमार जिंदल, सचिव सोनिया जैन, कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल, प्रशांत जैन, डॉ गौरव पाठक, संदीप मित्तल, सक्षम गर्ग, अनिमेष, रोटरी क्लब गैलेक्सी अध्यक्ष मनीष सिंघल, सचिव नीरज अग्रवाल, नीरज बंसल, डिस्ट्रिक्ट पोलियो प्लस सोसायटी कोऑर्डिनेटर नवीन सिंघल, संदीप गर्ग, संजय बंसल, मनोज शर्मा, अजय गर्ग, प्रवीण मित्तल, अमित गर्ग, अमित सिंघल एवं संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने यातायात पुलिस कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं जनसेवा भावना को नमन किया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal