मुज़फ्फरनगर () रिपोर्टर। जनपद के समग्र विकास एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत नगर विधायक एवं सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे पानीपत–खटीमा मार्ग पर काली नदी स्थित मोतीझील के समीप लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन सेतु का विधिवत भूमिपूजन करेंगे। यह सेतु वर्तमान में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुल के स्थान पर बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वर्षों से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले नागरिकों, किसानों एवं व्यापारियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे संज्ञान में लेते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई है।
निर्माणाधीन यह सेतु आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी सशक्त होगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापार, कृषि एवं दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मंत्री कपिल देव के करकमलों द्वारा संपन्न होने वाला यह भूमिपूजन कार्यक्रम जनपद के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सेतु निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा
रूडकी/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने आज जनपद हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत दर्ज हलाला के प्रथम प्रकरण से संबंधित पीड़िता के परिवारजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग एवं संवैधानिक






