चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चोरी के मामले में दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। शिवालिक नगर निवासी आकाश ने वर्ष 2024 में पुलिस को तहरीर देकर मकान से नगदी व जेवरात चोरी करने व होटल का बिल दिए बिना भागने का आरोप लगाते हुए बिहार निवासी युवक व युवती के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए। लेकिन आरोपी फरार हो गए। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी लगातार फरार चलते रहे। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए बिहार पहुंचकर मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली बीपीएस स्कूल के पास थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी युवती के मौजूद न मिलने पर उद्घोषणा चस्पा की कार्रवाई की। पुलिस टीम में सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन सिंह, कांस्टेबल हरीश राणा व महिला कांस्टेबल बबीता शामिल रहे।

नाबालिगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी ने किया सरेंडर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिगा से दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई और दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर एक लाख रूपए ले चुका था और लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से

नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री और आर्थिक सहायता अभियान की टीम ने ग्राउण्ड जीरों तक जाकर प्रभावितों तक पहुंचाई। ग्राउण्ड जीरों से नेपाल

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार शाम 4 बजे शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉo रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई लघु उद्योग भारती की ओर से ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर के महायोजना 2021 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई 2021

जैन कन्या में मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी

परिवहन विभाग की 18 सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा सक्रिय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal