मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में लगा ऐतिहासिक एडोलिसेंट हेल्थ कैंप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मदरसा दारुल उलूम रशीदिया ज्वालापुर में शनिवार को अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर द्वारा वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता में विशाल एडोलिसेंट चाइल्ड हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 1122 बच्चों, किशोरियों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों में बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना था।
स्वास्थ्य शिविर में बीपी मापन, एनीमिया जांच, पोषण संबंधी स्क्रीनिंग, त्वचा एवं सामान्य रोगों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग और स्वच्छता संबंधी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी। गंभीर या विशेष उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को आगे की जांच के लिए अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रेफर किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने कहा कि किशोरावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। मदरसा प्रशासन ने भी ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. शुभम, डॉ. गौरव, डॉ. मृणालिनी, स्टाफ नर्स दीपिका, रीना, समरीन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और मदरसा स्टाफ सहित सीएमडी धर्मेंद्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी प्रबंधक गीता वर्मा, फील्ड मैनेजर शहनाज हुसैन का विशेष सहयोग रहा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal