नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर व सोम त्यागी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के संरक्षण में शिक्षा माफिया फल फूल रहे हैं। पेपर लीक रोकने में नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने वाले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वारा जेपीसी का गठन किया जाए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पेपर लीक प्रकरण की जांच एक निश्चित समयावधि में की जाए। उन्होंने कहा कि 2024 में भी इसी प्रकार पेपर लीक हुआ था। लेकिन उसकी जांच में क्या हुआ अभी तक देश को नहीं मालूम। उन्होंने कहा इस बार भी मोदी सरकार के राज में 23 लाख बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरव सैनी, सागर बेनीवाल और एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है उन सभी को तत्काल 10-10 हज़ार रुपए की सहायता दी जाए। रानीपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर चौहान, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार छात्रों व भारत की जनता के साथ अन्याय व हिटलर शाही कर रही है। उसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई है, पेपर लीक के जरिए एक षडयंत्र के तहत युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शन में समीर अंसारी, मिताश प्रधान, विशाल प्रधान, नितेश कुमार, राहुल चौधरी, तेलूराम प्रधान, दीपक कोरी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, अक्षय सैनी, डा.मेहरबान, यश शर्मा, भोपाल सिंह, हिमांशु, धनीराम सैनी, अजय राठौर, महरूफ सलमानी, सुषमा सहगल, मंजू गोस्वामी, अनंत पांडेय, अजय गुर्जर, नरेन्द्र गोगी, दिनेश पुंडीर, जावेद, अनिकेत गुर्जर, राहुल चौहान, अरबाज, विवेक बावरे, सोनू, अमनदीप गौतम, आंनद राठौर, शहजाद, धर्मराज सैनी, जावेद आलम, शिवम बाल्मीकि, दीपक शर्मा, उदित विद्याकुल आदि शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal