कृषि-उद्यमिता, रोज़गार और कॉर्पोरेट करियर रोडमैप * विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘कृषि-उद्यमिता, रोजगार और कॉर्पोरेट करियर ग्रोथ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से कॉलेज के बी.एससी. कृषि के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों व करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर केपी सिंह ने कार्यशाला का वर्चुयल शुभारंभ करते हुए कॉलेज छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल होना अनिवार्य है। मुजफ्फरनगर जैसे कृषि प्रधान क्षेत्र में बी.एससी. कृषि के छात्रों के लिए कृषि-उद्यमिता में अपार संभावनाएं हैं। प्राचार्य ने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज छात्रों को उद्योग जगत की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आर.के. सिंह ने छात्रों को संबोधित किया तथा बागवानी क्षेत्र में मौजूद व्यावसायिक और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक खेती से हटकर हाई-टेक हॉर्टिकल्चर, ग्रीनहाउस तकनीक और पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. रबीश वर्मा ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. रबीश ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बी.एससी. कृषि के छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान को उद्योग जगत की व्यावहारिक आवश्यकताओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं एडिग्रो क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक श्री अजय कुमार जावला ने अपने विस्तृत व्याख्यान में कृषि क्षेत्र में छिपे रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में एग्री-टेक सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बी.एससी. कृषि के छात्र जैविक खेती, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन, कृषि ड्रोन संचालन और एग्री-लॉजिस्टिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। श्री जावला ने छात्रों से कहा कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं की उद्यमिता सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी। कॉर्पोरेट करियर कोच श्री अमित जी ने छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली और उसमें करियर ग्रोथ के गुर सिखाए। उन्होंने कृषि कंपनियों के कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर में ‘सॉफ्ट स्किल्स’ प्रभावी संचार शैली और साक्षात्कार की तैयारी के महत्व को रेखांकित किया। श्री अमित जी ने कहा कि कॉर्पोरेट कंपनियां तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ समस्या समाधान की क्षमता और टीम वर्क को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कृषि स्नातक के छात्रों को सीवी निर्माण, लिंक्डइन प्रोफाइल के सही उपयोग और कॉर्पोरेट कल्चर में खुद को ढालने के व्यावहारिक टिप्स दिए। कार्यशाला के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आयुष बहुगुणा ने किया एवं विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी को अपने करियर में सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय सभी सम्मानित शिक्षकों और कर्मचारियों का विशिष्ट योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कचहरी में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भारी रोष देखने को मिला। इसी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीता जैन व नीरज गौतम के नेतृत्व में कचहरी

वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान के आवास पहुंचे सुरेश राणा, हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता सुभाष चौहान के नवनिर्मित सुरेंद्रनगर आवास पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने व्यापारी और भाजपा नेताओं

जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित मुख्यालय पर पधारे। उनके आगमन पर बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह, उप सभापति मुकेश कुमार जैन के अलावा संचालक राजू अहलावत, अमित चौधरी (ब्लाक प्रमुख), सोमबीर सिंह, दिनेश कुमार, इन्द्रपाल सिंह, अनार सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक,

मंत्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से

निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 21 मई को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन

मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 40 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal