मंत्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। साथ ही, मंत्री ने नाले के साथ-साथ संबंधित सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूर्ण करना ही नहीं, बल्कि उसे टिकाऊ, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी बनाना भी है। अमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र का समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार का मूल संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील दर्शन, सभासद मनोज वर्मा, अमन तोमर, अमित सुधा, कर्तयांश खटिक, श्रवण मोघा, राधे वर्मा, अनुज पच्चीसिया, मनु प्रिय मजदूर, आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा-चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान ही देश का असली राजा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा

जान से मारने की नीयत से गाली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि

श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal