हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन फ्री दी जायेगी। डा.चौहान ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उदघाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। इस दौरान डा.आदेश शर्मा, डा.सुनील कुमार अग्रवाल, डा.संजय मेहता, डा.मनोज पंवार, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.नीलम भारती, डा.ऋचा आर्य, डा.लक्ष्मी कुशवाहा, डा.अशोक कुमार, डा.चांद उस्मान अंसारी, डा.हरबंस सिंह, डा.एमटी अंसारी, डा.बी.बी. कुमार आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






