अजरानंद अंध विद्यालय के 2 बच्चों को मिली नई रोशनी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन के प्रयासों से अजरानंद अंध विद्यालय के दो दृष्टिबाधित बच्चों की जिंदगी में रोशनी की नई किरण जगी है। विशेष चश्मे लगने के बाद 13 वर्षीय राजकुमार और 11 वर्षीय कृष्णा की दृष्टि में काफी सुधार हुआ है, और अब उन्हें देखने में आ रही समस्या से राहत मिली है। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार की टीम के संयुक्त तत्वावधान में अजरानंद अंध विद्यालय में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा एक वृहद नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विद्यालय के लगभग 65 दृष्टिबाधित बच्चों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान 6 बच्चों में उपचार की संभावना पाई गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स बुलाया गया। एम्स में परीक्षण के बाद 2 बच्चों राजकुमार (13) और कृष्णा (11) में विशेष चश्मों से दृष्टि सुधार की संभावना बताई गई। इन विशेष चश्मों की व्यवस्था के लिए उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर व्यक्तिगत डोनेशन के माध्यम से दोनों चश्मों की पूरी पेमेंट की। उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल ने बतायारू यह भावुक कर देने वाला पल था। जब राजकुमार और कृष्णा ने पहली बार चश्मा लगाया और साफ-साफ देखकर मुस्कुराए, तो लगा कि हमारी मेहनत सफल हो गई। उन्होंने कहा कि चश्मा नहीं है, बल्कि यह छात्रों के लिए नई उम्मीद और नई जिंदगी है। सहकोषाध्यक्ष पूजा अरोड़ा ने कहा कि ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के सहयोग से यह हमारा पहला नेत्र शिविर था। बच्चों की जांच से लेकर एम्स तक ले जाने और फिर चश्मे दिलाने तक की पूरी प्रक्रिया में टीम ने भी मेहनत की। जब बच्चे हमें पहचान कर नाम लेकर बुलाते हैं, तो सारी थकान दूर हो जाती है। विद्यालय प्रबंधन ने फाउंडेशन, एम्स, निधि अग्रवाल एवं उनकी टीम तथा ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल दृष्टिबाधित बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal