हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्टा बुक, पैन व 5,240 रूपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गुरुवार को सिडकुल पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी कर रहे जगमोहन उर्फ नानू, एवरन, हेमराज, दिनेश कुमार प्रभु गुप्ता को रावली महदूद सिडकुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






