मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रस्तावित ‘गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026’ के संबंध में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार से महत्वपूर्ण चर्चा कर सुझाव और संशोधन हेतु प्रस्ताव दिए। करीब घंटा भर चली चर्चा में सभी बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श कर तय बिंदुओं को भारत सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

चर्चा में कोल्हू, क्रेशर की परिभाषा, गन्ना मुल्य तय करते समय सभी सह उत्पादों को आधार बनाने, दो चीनी मिलों के बीच की दूरी बढ़ाने को समाप्त करने, कोल्हू,क्रेशर पर इंस्पेक्टर राज में कमी करते हुए राज्य के अधिकार पर छोड़ना, गन्ने के भुगतान, बकाया आदि का रियल टाइम डेटा बनाना आदि पर सहमति बनी। मंत्री से वार्ता सकारात्मक रही। यह बैठक भविष्य में गन्ना किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगी।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






