भाजपा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु बनें कार्यकर्ताः स्वतंत्र देव सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन किया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, कार्य पद्धति, चुनाव प्रबंधन, सरकार की योजनाओं तथा राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं कार्यशैली का प्रशिक्षण दिया गया। यहां उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतू बनकर कार्यकर्ता अपना दायित्व निभायें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम एवं द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोडा ने बताया कि प्रथम सत्र में विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। सत्र की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्या सपना कश्यप ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने किया। सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर सूक्ष्म प्रबंधन, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
दूसरे सत्र में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कार्य पद्धति विषय पर प्रशिक्षण दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक उमेश मलिक ने की तथा संचालन रोहताश पाल ने किया। अशोक कटारिया ने भाजपा की कार्य संस्कृति को अन्य दलों से अलग बताते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और जनसंपर्क अभियान को भाजपा की सफलता का आधार बताया।
तृतीय सत्र में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां और नेरेटिव विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने किया। मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक संघर्ष और गलत सूचनाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और विकास आधारित राजनीति को भाजपा की पहचान बताते हुए कार्यकर्ताओं से सकारात्मक नेरेटिव को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चौथे एवं अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु बनना चाहिए। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान और संचालन जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने किया।
जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने प्रशिक्षण सम्पन्न होने की घोषणा के साथ कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यकर्ता आधारित राजनीति को और अधिक मजबूत बनाते हैं। भाजपा की संगठनात्मक परंपरा के अनुरूप आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी रणनीति ही नहीं, बल्कि वैचारिक मजबूती, अनुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कार्यशैली का भी संदेश दिया गया। भाजपा का प्रशिक्षण मॉडल कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय, जागरूक और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाए रखने का माध्यम है। अंतिम दिन समापन पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में आये हुए तमाम अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, एमएलसी वन्दना वर्मा, डाॅ. पुरूषोत्तम, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजलि चैधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक, जिला महामंत्री शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, जिला मंत्री प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, रविन्द्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, अभिषेक चैधरी गुर्जर, श्री मोहन तायल, गीता जैन, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरूण शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सर्वेष उर्फ पिंटू त्यागी, सभासद बाॅबी सिंह, गीता जैन, साधना सिंघल, अमित सुधा, हिमांशु सैनी, श्याम रहेजा, प्रवीण खेडा, यशवीर विरेन्द्र ठाकुर, प्रीतम सिंह प्रधान, प्रदीप सैनी, गौरव स्वरूप, राजू अहलावत, विनोद शुक्रताल, रूपेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, रामकुमार सहरावत, यनेश तंवर, अनिल प्रमुख, अमित चैधरी प्रमुख, आशु गुप्ता, सुधीर खटीक, योगेश मित्तल, कुशवेन्द्र तोमर, गौरव पंवार, अजय सागर, मनोज पांचाल, विजय वर्मा और हरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal