मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा गुरुवार को सड़कों पर उतरकर वाहनों की चैकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान स्कूली वाहनों की परमिट के चेकिंग के समय एक स्कूली वाहन जो कि स्कूल के कलर में बच्चों को स्कूल में ले जाते हुए पाया गया जिसका पंजीयन एंबुलेंस के रूप में पूर्व में था तथा बिना फिटनेस बिना परमिट बिना प्रदूषण एवं एनसीआर में लागू एनजीटी के विरुद्ध संचालित पाया गया।
एयरटेल विभाग की टीम ने उक्त वाहन को थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चों को स्कूल में उतारते हुए निरुद्ध किया गया तथा उस पर रुपए 40,250 का जुर्माना भी आरोपित किया गया। कर की गणना कार्यालय में की जाएगी। साथ ही साथ ऐसे सभी स्कूल स्वामियों को सावधान किया गया कि इस तरह की वाहनों का प्रयोग स्कूलों मे बच्चों के लाने ले जाने हेतु प्रयोग में ना लाएं। उनकी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध मान्यता रद्द करने हेतु संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जाएगी।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






