मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल पर कुछ दिन पूर्व हुए अग्निकांड में ध्वस्त हुई दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे गुड़ खाण्डसारी के अध्यक्ष संजय मित्तल के साथ सहारनपुर से आए कृषि उत्पादन मंडी समिति के डीडीसी नितिन शर्मा, मंडी समिति सचिव वीरेंद्र सिंह चंदेल, जेई मोहन शर्मा, जेई रूप सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
गुड़ खाण्डसारी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने मंडी समिति के डीडीसी के समक्ष बात रखते हुए कहा कि अग्निकांड में हुए व्यापारी की ध्वस्त हुई दुकान का जल्द से जल्द पुण:निर्माण कराया जाए तथा जिन दुकानों में दरारें आई हैं उनको भी तुरंत ठीक कराया जाए डीसी मंडी ने तभी दुकानों में हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने डीसी निर्माण से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों से हमारी मांग है अनाज मंडी के कुछ दुकानों के सामने के फड जो ऊंचे होने से रह गए थे आज तक ऊंचे नहीं हो पाए हैं उनमें पानी भर जाने के कारण व्यापारी बा मुश्किल अपनी दुकानों पर पहुंच पाते हैं।उन्होंने चेतावनी भी दी कि जब हम पूरा मंडी शुल्क इकट्ठा करके दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि 60% मंडी व्यापारियों की सुख सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए मगर होता 20% भी नहीं है अगर यह स्थिति रही तो व्यापारीयो को मंडी शुल्क रोककर धरने पर बैठना पड़ेगा।
डीडीसी निर्माण ने कहा की फडो का प्रस्ताव लखनऊ जा चुका है जल्द ही बजट पास हो जाएगा और जिन दुकानों पर आग लगी है जल्दी इनका भी निर्माण कर दिया जाएगा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






