न्यू होराइजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया विद्यालय का नाम गौरवान्वित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिक्रमा मार्ग, जानसठ रोड, मुज़फ्फ़रनगर स्थित न्यू होराइजन स्कूल के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। विज्ञान वर्ग में पाखी ने 93.8%, इशिका ने 92.6%, अनुष्का ने 92.2%, शुभी ने 92%, अक्षिता गर्ग ने 91.6%, नंदिनी वर्मा ने 89.8%, वासु ने 88.2% तथा वेदांत ने 84.2% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन का श्रेष्ठ परिचय दिया। वहीं वाणिज्य वर्ग में प्राक्षी पाल ने 88.8%, आराध्या सिंह ने 88.6%, आयुषी चौधरी ने 87.6% तथा आशना ने 86.8% अंक प्राप्त कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
विद्यार्थियों की यह अभूतपूर्व उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचा किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें तथा अपने ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा से समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि न्यू होराइजन School के विद्यार्थी भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

कृषि-उद्यमिता, रोज़गार और कॉर्पोरेट करियर रोडमैप * विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘कृषि-उद्यमिता, रोजगार और कॉर्पोरेट करियर ग्रोथ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से कॉलेज के बी.एससी. कृषि के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों व करियर विकल्पों

मंत्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से

निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 21 मई को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन

मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 40 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 30 बैरागी कैम्प में सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, वार्ड पार्षद सचिन अग्रवाल, धीरेंद्र पुरी, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावली महदूद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal