हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि युवाओं का पर्यावरण से जुड़ना न केवल कालेज परिसर को सुंदर बनाएगा, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों के नियमित रखरखाव और संरक्षण की शपथ भी दिलाई। डीन डा.एस.के. माहेश्वरी ने भी छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के विनीत सक्सेना, प्रिंस, डा.पूर्णिमा सुंदरियाल, डा.मनीषा पांडे, पदमावती तनेजा, यादवेन्द सिंह सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






