यश देव कौशिक बने हिंदू तख्त के प्रधान एवं राष्ट्रीय प्रचारक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू तख्त की केंद्रीय समिति ने यश देव को प्रधान एवं राष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किया है। हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सेवादार प्रवीण कुमार ने यश देव कौशिक की नियुक्ति की घोषणा की। दायित्व मिलने पर यश देव कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन और समाज जागरण को विशेष प्राथमिकता देंगे। तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के संरक्षण-संवर्धन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाते हुए हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा। एकता से ही हिंदू समाज अपनी शक्ति प्रदर्शित कर सकता है। यश देव कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाएगा और उन्हें धार्मिक क्रियाकलापों व सनातन संस्कृति से जोड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। यश देव कौशिक ने शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। हिंदुओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदुओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। तीर्थ परेाहित उज्जवल पंडित ने देव कौशिक को बधाई दी और कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि देव कौशिक निश्चित रूप से सनातन के संरक्षण संवर्द्ध्रन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal